वाराणसी। जगजीत सिंह की चर्चित गजल ना उम्र की सीमा हो ना प्यार का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। लेकिन नाबालिग बच्चे की चिंता में पिता पेरशान है, कह रहा साहब किसी तरह मेरे बेटे को उसे सुपुर्द करा दें, बड़ा एहसान होगा। बेटा मेरा महज 14 साल का है जबकि महिला 30 साल की। बेटे को सांैपने के नाम पर उक्त महिला छह लाख की डिमांड कर रही है। पुलिस का कहना है कि लड़के का आधार कार्ड चेक किया गया उसमें वो बालिग है।
मामला लालपुर पांडेयुपर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। आरोप है कि महिला पहले से ही शादीशुदा है और सात साल की बेटी भी है। लड़के के पिता ने बताया कि महिला ने उसके लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है और बारगेनिंग कर रही है। अगर बच्चे को पाना चाहते हो तो छह लाख रुपये देने होंगे। हम गरीब है कहां से इतना पैसा लाएं। इस मामले में जब लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस के पास पहुंचा तो वहां से भी न्याय नहीं मिला।
कहकर लौटा दिया गया कि दोनों राजी हैं। तुम्हारा बेटा बालिग है और अपने प्रमिका के साथ ही रहना चाहता है। लालपुर-पाण्डेयपुर थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि लड़के का आधार कार्ड चेक किया गया जिसमें वह बालिग है। युवती को लड़के से चार महीने का गर्भ भी है इस वजह से वह मुकदमा ना दर्ज कराकर लड़के के साथ रहना चाहती है। इसके पहले दोनों मुंबई में एक साथ पति-पत्नी के रूप में भी रहते थे।



