Entertainment

आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित, इंस्टाग्राम में दी जानकारी

मुंबई । कोरोना संक्रमण ने अपने प्रकोप से किसी को नहीं छोड़ा है। इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित हो गई है। उन्होंने ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं और घर पर पृथक-वास में हैं। आलिया (28) ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी और अपने प्रशंसकों को बताया कि वह डॉक्टरों द्वारा दी गयी सलाह का पालन कर रही हैं। आलिया ने पोस्ट किया, ‘‘मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और घर पर पृथक-वास में रहूंगी।’’ आलिया ने लिखा, ‘‘मैं चिकित्सकों द्वारा दी गयी सभी हिदायतों का पालन कर रही हूं। आपके प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं। सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।’’ इससे पहले आलिया के मित्र और अभिनेता रणबीर कपूर तथा फिल्मकार संजय लीला भंसाली कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। आलिया ने 11 मार्च को जांच कराई थी लेकिन उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

Related Articles

Back to top button