Politics

अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं, सपा काल में हुए हैं सबसे ज्यादा अत्याचार : ब्रजेश पाठक

कन्नौज के नीरज मिश्रा हत्याकांड और इटावा में वाजपेयी परिवार के सार्वजनिक अपमान की दिलायी याद .कहा, नीरज मिश्रा का गला काटकर लखनऊ मंगवाने का काम किया गया था .

  • ब्रजेश पाठक ने सपा के शासनकाल में ब्राह्मणों पर हुए अत्याचारों का खोला कच्चा-चिट्ठा

लखनऊ । प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ब्राह्मण समाज को लेकर तीखा हमला बोला है। पाठक ने अखिलेश की राजनीति को जातिवाद पर आधारित बताते हुए कहा कि सपा ने समाज में जातिवाद का जहर बोने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज पर बोलने का अखिलेश को कोई अधिकार नहीं है। ब्रजेश पाठक का बयान अखिलेश यादव द्वारा बुधवार को किये गये प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया है।

पाठक ने सपा के शासनकाल में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अत्याचार और अपमान के कई उदाहरण गिनाए। उन्होंने कहा कि कन्नौज के मासूम नीरज मिश्र की गर्दन कटवाकर लखनऊ मंगवाने का काम सपा के शासन में हुआ। इटावा में वाजपेयी परिवार का सार्वजनिक अपमान किया गया। सपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर संगठित ढंग से अत्याचार और अनाचार हुए। जब-जब ब्राह्मण समाज का मान-मर्दन हुआ, तब-तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। उपमुख्यमंत्री ने सपा पर ब्राह्मण समाज को लगातार निशाना बनाने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

नेपाल सीमा के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी

Related Articles

Back to top button