Crime

बारूदी सुरंग विस्फोट में अग्निवीर शहीद, एक जवान घायल

जम्मू । जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाके में बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इससे एक जवान की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, राजोरी जिले के कलाल में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकी पोखरा के पास गश्त के दौरान गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इससे एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत एयरलिफ्ट के माध्यम से घायल जवान को उधमपुर कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया। शहीद जवान अग्निवीर बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सीमा पर मिली संदिग्ध सुरंग
उधर, जम्मू जिले के साथ लगते सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास संदिग्ध सुरंग मिलने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के लिए खोजी कुत्ते और आधुनिक उपकरण की मदद ली गई। मौके पर जेसीबी भी मंगाई गई। करीब छह घंटे तक ऑपरेशन चला। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौके पर किसी तरह की सुरंग नहीं पाई गई है। गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी निगरानी बरती जा रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button