State

साशा के बाद अब उदय ने तोड़ा दम

भोपाल । कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। जिस चीते की मौत हुई है उसका नाम उदय है। 23 अप्रैल को पार्क में बीमार पाए जाने के बाद उसका इलाज किया जा रहा था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। बता दें की इससे पहले 27 मार्च को साशा नाम की मादा चीता की भी मौत हो गई थी।

इस मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका से लाए गए एक अन्य चीते उदय की कूनो नेशनल पार्क में बीमार पाए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।’

बता दें कि साउथ अफ्रीका से कूनो लाए गए 12 चीतों में से तीन नर चीतों को 17 अप्रैल को क्वारंटीन बाडे़ से बड़े बाडे़ में छोड़ दिया गया था। वहीं 18, 19 अप्रैल को शेष 9 चीतों को भी कूनो के बड़े बाडे़ में रिलीज कर दिया गया था। वहीं नामीबियाई चीतों को सफलतापूर्वक कूनो पार्क में बसाया जा चुका है। वर्तमान में चार चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button