![nia](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2022/06/cbi-nia.jpeg?fit=650%2C418&ssl=1)
ED के बाद बंगाल में अब NIA की टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमले की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए गई थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई।
एनआईए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआईए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे। यहां से जब एनआईए की टीम दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी, आरोप है कि उसी समय ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआईए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में एनआईए के दो अधिकारियों को मामूली चोट आई हैं।एनआईए ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने कहा है कि भूपतिनगर में केंद्रीय पुलिस बल का बड़ा जत्था तैनात कर दिया गया है।
बता दें कि 2 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर थाने के भगवानपुर 2 ब्लॉक के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नैराबिला गांव में रात करीब 11 बजे भयानक बम विस्फोट हुआ था। घटना में तृणमूल बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना, उनके भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस इलाके में गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में कोर्ट के आदेश पर एनआईए ने घटना की जांच अपने हाथ में ली। कोर्ट के आदेश पर विस्फोट की घटना की जांच करने जाने पर एनआईए पर यह हमला हुआ।(वीएनएस)
#WATCH बालुरघाट, दक्षिण दिनाजपुर: भूपतिनगर में जांच के दौरान NIA अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "उन्होंने आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस की अनुमति थी? स्थानीय लोगों ने उसी तरह… pic.twitter.com/d7wYOh1OIP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
#WATCH बालुरघाट, पश्चिम बंगाल: भूपतिनगर में जांच के दौरान NIA अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "भूपतिनगर की घटना कोई नई घटना नहीं है इससे पहले भी ED के ऊपर हमला हो चुका है। इस तरीके की घटना… pic.twitter.com/BjNXphyWrx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
#WATCH पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: भूपतिनगर में जांच के दौरान NIA अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "पश्चिम बंगाल के नागरिक होने के नाते हमें शर्मिंदगी हो रही है, कुछ दिन पहले हमने देखा था जब ED के अधिकारी… pic.twitter.com/FCK2KqRCBw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
कोलकाता: भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा, "आज फिर से हमारे राज्य में सेंट्रल एजेंसी पर हमला हुआ, आज भूपतिनगर में NIA पर हमला हुआ और यह भी देखा गया कि पश्चिम पुलिस ने इस विषय पर कुछ भी नहीं किया। हमने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिख कर भूपतिनगर पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग… pic.twitter.com/m30Pmgwqfp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024