UP Live

अधिवक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाने की आवाज की बुलन्द,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी,सोनभद्र- जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की जोरदार आवाज बुलंद की। अधिवक्ताओं ने मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि की अगुवाई में न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने चुनाव में वादा किया था कि सरकार में आते ही दुद्धी को जिला बनाना है।लेकिन आज तक वादा खोखला ही साबित हुआ है। जनपद सोनभद्र के कैमूर पर्वत के दक्षिण भाग जो दुद्धी जिला के लिए प्रस्तावित है।जनपद को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमाएं स्पर्श करती हैं।

दुद्धी तहसील के 305 राजस्व ग्राम 84 तथा नवसृजित ओबरा तहसील के 84 राजस्व ग्राम सम्मलित है। तहसील के अंतर्गत 14 थाना तथा 5 विकास खंड कार्यालय कार्यरत है। आबादी 14 लाख तथा क्षेत्रफल 3380 किलोमीटर है। दुरूह क्षेत्र होने के साथ-साथ यहां प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है। शासकीय तथा गैर शासकीय राष्ट्रीय स्तर की कई फैक्ट्रियां हैं। देश की विद्युत आवश्यकताओं का 10% उत्पादन इसी क्षेत्र से होता है। लेकिन दुद्धी को घोषणा के बाद भी जिला नही बनाया गया। मोर्चा ने दुद्धी को तत्काल जिला बनाने की मांग की है।इस दौरान मोर्चा ने सरकार को नामित ज्ञापन एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार को सौंपा।इस मौके पर दुद्धी बार अध्यक्ष कैलाश कुमार, पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय,जवाहरलाल अग्रहरि, प्रभु सिंह,सचिव प्रदीप कुमार,नीरज सिंह, दिनेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button