Varanasi

रामचरित मानस पर दिये बयान पर अधिवक्ताओं में आक्रोश

वाराणसी। रामचरित मानस पर दिये विवादित बयान को लेकर वाराणसी में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ रपट दर्ज करने की मांग उठी। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगवालर को एडिशनल सीपी अपराध एवं मुख्यालय संतोष कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा और मांग की चेतगंज थाने में रपट दर्ज की जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर थाने में रपट दर्ज नहीं होती तो कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। अधिवक्ता अशोक कुमार के नेतृत्व में वकिलों का दल संतोष कुमार सिंह से मिला। अशोक कुमार का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से हिंदू भावना आहत हुई है। रामचरित मानस पर दिया गया उनका बयान ना केवल बर्दाश्त करने योग्य है बल्कि संज्ञेय अपराध है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button