UP Live

विद्यार्थियों के स्कूल आने में अभिभावकों की सहमति जरूरी- एडीएम

कोविड नियमों का पालन करते हुए 19 अक्टूबर से दो पालियों में भौतिक पठन पाठन के लिए आ सकते हैं स्कूल , दुद्धी तहसील क्षेत्र के प्रधानाचार्यो के साथ अपर जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक में दिए अहम निर्देश .

दुद्धी,सोनभद्र- कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थी अपने अभिभावक की मर्जी से 19 अक्टूबर से विद्यालय जा सकते हैं और सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य यह तय करेंगे कि क्षमता से 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी कदापि स्कूल उपस्थित न हो पाए ।19 अक्टूबर से पहले विद्यालयों को पूरी तरह सेनेटाइज कर लिया जाए तथा स्कूल में मॉस्क व सेनेटाइजर अनिवार्य रूप से उपयोग में लाया जाए ।उक्त बातें शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने दुद्धी तहसील क्षेत्र के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक में कही ।उन्होंने कहा कि स्कूल संचालक / प्रधानाचार्य विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए किसी भी प्रकार का दबाव नही बना सकते।छात्र / छात्राओं को स्कूल जाने के स्थान पर ऑनलाइन पढ़ाई पर ही जोर दिया जाना चाहिए।जिला विद्यालय निरीक्षक आर एस द्विवेदी ने कहा कि 19 अक्टूबर से कोविड नियमों के तहत स्कूल खोले जा रहे हैं लेकिन विद्यार्थियों को अभिभावकों की अनुमति से ही प्रधानाचार्य स्कूल बुला सकते हैं।बिना अभिभावकों की अनुमति के किसी भी कीमत विद्यार्थियों को पठन पाठन के लिए स्कूल नही बुला सकते ।उन्होंने कहा कि स्कूल में मॉस्क तथा सेनेटाइजर अनिवार्य है।किसी भी कीमत पर कोई छात्र /छात्राएं बिना मॉस्क और सेनेटाइजर के स्कूल में प्रवेश न करने पाए यह प्रधानाचार्यो की जिम्मेदारी है।उन्होंने प्रधानाचार्यो को चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी भी विद्यालय में बिना मॉस्क व सेनेटाइजर के विद्यार्थी मिले तो सम्बन्धित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक कमलेश यादव,प्रधानाचार्य जी आई सी दुद्धी आर के पाठक,जीजीआईसी दुद्धी राधेश्याम,सोनांचल इण्टर कॉलेज दुद्धी आर पी श्रीवास्तव,शिवम इण्टर कॉलेज महुली त्रिभुवन सिंह ,जे पी इण्टर कॉलेज जोरुखाड़ से रामचरण यादव,कल्पना विकास बालिका इण्टर कॉलेज बघाडू के गौतम कुमार सहित तहसील क्षेत्र के हाई स्कूल व इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button