Business

एनडीटीवी में अडानी समूह की हिस्सेदारी बढ़कर 64.71 प्रतिशत

अहमदाबाद : अडानी समूह ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव राय और राधिका राय से कंपनी के 27.26 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण कर इस टीवी चैनल कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 64.71 फीसदी कर ली है।अडानी समूह ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने अपनी अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनी आरआरबी के माध्यम से श्री प्रणव राय और राधिका राय से ये शेयर खरीदे हैं।

इस तरह एनडीटीवी पर अदानी समूह का पूरा नियंत्रण हो गया है।राय दम्पत्ति एनडीटीवी में अभी पांच प्रतिशत के हिस्सेदार बने हुए हैं।गौरतलब है कि राय दंपत्ति ने पिछले दिनों अडानी समूह को 27.26 प्रतिशत शेयर बेचने के लिए उसके साथ एक समझौता होने की घोषणा की थी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button