Entertainment

अभिनेता परेश रावल कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई । दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। रावल (65) ने नौ मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी। उन्होंने ट्विटर के जरिये खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की। अभिनेता ने ट्वीट किया, दुर्भाग्यवश, मैं कोरोना वायरस की चपेट में आ गया हूं। बीते दस दिन में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।

Related Articles

Back to top button