वाराणसी। वीडीए जोन – 2 की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। सारनाथ वार्ड के अंतर्गत मौजा-कमौली मे आराजी न0-388, ग्राम-आशापुर, बलुआ रोड, वार्ड-सारनाथ के अंतर्गत पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 20 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी।
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।अभियान में जोनल अधिकारी – चन्द्रभान दीक्षित और अवर अभियंता आरके सिंह और उनकी टीम रही। वीडीए उपाध्यक्ष ने अपील की है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।



