Varanasi

बड़े बकायेदारों पर चला नगर निगम की कार्रवाई शुरू

वाराणसी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर गृहकर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मात्र दो माह शेष बचे हैं, जबकि अभी भी बहुत से भवन स्वामियों द्वारा अपने भवन का गृहकर जमा नही किया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर पिछले दिनों बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुये उन्हे डिमाण्ड आफ नोटिस जारी की गयी थी।

मंगलवार को भेलूपुर जोन में सोनारपुरा स्थित भवन संख्या-बी0 15/42, जिसमें होटल, दुकाने और पार्किंग का संचालन किया जा रहा था, इस भवन पर गृहकर रु0 6.50 लाख का बकाया था। इस भवन स्वामी को कई बार गृहकर जमा करने के लिए  कहा गया परन्तु इनके द्वारा गृहकर जमा नही किया जा रहा था। भेलूपुर जोन के जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार आनन्द के नेतृत्व में कर अधीक्षक उमाशंकर गुप्ता और उनकी टीम ने उक्त भवन को कार्रवाई करते हुए सील कर दिया।

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जोन के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों के विरूद्ध नियमानुसार कुर्की एवं तालाबन्दी की कार्रवाई किया जाय। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त ने नगर के सभी सभी बड़े गृहकर बकायेदारों से अपील की गयी है कि वे अपने भवन का बकाया गृहकर शीघ्र जमा कर दें, जिससे उनके विरूद्ध उत्पीड़न की कार्रवाई से बचा जा सके।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button