Entertainment

आश्रम चैप्टर-2 में सनातन धर्म से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को आहत करने करने का आरोप

दीवानी न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे एक अधिवक्ता

जौनपुर। वेब सीरीज आश्रम चैप्टर-2 में सनातन धर्म से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले सीन फिल्माये जाने का आरोप लगाते हुए दीवानी न्यायालय के एक अधिवक्ता द्वारा गुरुवार को अभिनेता बाॅबी देओल व डायरेक्टर प्रकाश झा के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में मुकदमा दायर किया जा रहा है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट में अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से गुरुवार को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में कहा कि वह सनातन धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। बचपन से ही आश्रम एवं पवित्र हिन्दू ग्रंथों के बारे में जानते व सुनते आए हैं। आश्रम ऋषि मुनियों के रहने का पवित्र स्थान बताया जाता है। सुसंगठित आश्रम संस्था भारतवर्ष की अपनी विशेषता रही है।

आश्रम चैप्टर -2 में आश्रम में आस्था के नाम पर भोले भाले लोगों को फंसाया जाना, आस्था, अपराध और राजनीति का गठबंधन, आश्रमों में व्यभिचार और नशे का व्यापार आदि कैसे चलता है। इस संबंध में ट्रेलर रिलीज हो रहा है। कथित रूप से इसमें आश्रम का डार्कसाइड दिखाया गया है। काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार अभिनेता बाॅबी देओल ने निभाया है। आश्रम की कहानी ड्रग्स, रेप, नरसंहार और राजनीति के ईद-गिर्द घूमती है। सिरीज में ढोंगी, भोगी, अपराधी को सनातन धर्म का बाबा दिखाकर सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए सिरीज का नाम आश्रम रखा गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कोर्ट में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई है। इसके पहले डीएम को करणी सेना नामक संगठन भी ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर चुका है।

Related Articles

Back to top button