Politics

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर ‘आप’ लड़ेगी चुनाव

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी(आप) ने हरियाणा की सभी 90 सीटों पर विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है।‘आप’ ने गुरुवार चंडीगढ़ में “बदलेंगे हरियाणा का हाल-अब लाएंगे केजरीवाल” स्लोगन के साथ चुनावी अभियान का आग़ाज़ किया।इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों से ने कहा,“ ‘आप’ पूरी ताकत के साथ सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं और उन्हें ‘आप’ से काफी उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने सबसे कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ की सरकार है, पांच विधायक गुजरात और दो विधायक गोवा में हैं। पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।”श्री मान ने कहा,“ हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन सबने हरियाणा को लूटा इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला है इसलिए इस बार “बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल”।

”राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा,“ ‘आप’ हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि क्योंकि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है लेकिन हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है।”उन्होंने कहा,“ आज हरियाणा फिरौती गैंग का गढ़ बन गया है। हमने हरियाणा की सड़कों पर लाठियां चलती देखी, आंदोलन में हरियाणा के किसानों को किस तरह कुचला गया और हरियाणा-पंजाब के किसानों की मांगों को रौंदा गया, ये भी हमने देखा। बेरोज़गारी हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है। हरियाणा और पंजाब के नौजवान सेना में भर्ती होकर गर्व महसूस करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सेना को ठेके पर कर दिया है।

”सांसद ने कहा कि ये भारत की सेना का अपमान है, हरियाणा के नौजवानों का भी अपमान है, जो गर्व से सेना में भर्ती होते हैं और अपनी शहादत देते हैं। अग्निवीर योजना देश के साथ धोखा है।राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा,“ ‘आप’सरकार बनाने के लिए हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। ‘आप’ 6500 गांवों में बदलाव जनसंवाद सभा कर चुकी है। इन सभाओं में एक ही चीज निकल कर सामने आ रही है कि इस बार बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।” (वार्ता)

पीके का बड़ा ऐलान : 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज सभी 243 सीटों पर लड़ेगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button