PoliticsUP Live

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मास्क बांट कर मनाया 8 वां स्थापना दिवस

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। पार्टी के 8 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के चौराहों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत आने जाने वाले लोगों को मास्क वितरण करके दिवस मनाया गया। गौरतलब है कि जौनपुर जिले में वर्षों पूर्व हुई आम आदमी पार्टी की स्थापना के बावजूद फिलहाल यह पार्टी अभी तक अपना आधार मजबूत नहीं कर सकी है। बेहद सीमित कार्यकर्ताओं की संख्या के कारण पार्टी के नेतागण आमतौर पर छोटे-मोटे कार्यक्रम ही कर सकने में सक्षम हो पाते हैं। हालांकि भारतीय राजनीति के इतिहास में आम आदमी पार्टी एक ऐसा राजनीति दल है जो अपनी स्थापना के दो साल के अंदर ही दिल्ली राज्य की सत्ता हासिल करने वाला दल बन गया। एक सामाजिक आंदोलन से उभरे कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने कुछ लोगों को लेकर इस दल का गठन किया और एक बार नहीं दो बाद दिल्ली की सत्ता हथियाई । इसके गठन की घोषणा 26 नवम्बर 2012 को जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी।

फाईल फोटो

देश भें बढ़ते भ्रष्ट्राचार को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्न हजारे ने सन 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसके बाद अन्ना के शिष्य रहे अरविंद केजरीवाल उनसे अलग हो गए और अपने दल की स्थापना की। इसके बाद हुए चुनावों में पहली बार आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों के साथ कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविंद केजरीवाल ने 26 दिसंबर 2013 को दिल्ली के 8 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जनलोकपाल बिल को लेकर यह सरकार गिर गयी। वर्ष 2013 में 49 दिन की गठबंधन वाली सरकार से लेकर वर्ष 2015 में 67 सीटों वाली सरकार इस पार्टी की उपलब्धियों में शामिल है। वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें जीत लीं और केजरीवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री बने।लोकसभा में आप के चार और राज्यसभा में तीन सदस्य हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button