Crime

युवक ने जंगल में पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी

दुद्धी,सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कादल गांव के गिरनडाड़ के जंगल में साखू के पेड़ से शाल के फंदे से झूलते एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान रामकुमार गोंड 45 वर्ष पुत्र रामकिशुन गोंड के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विक्षिप्त था जो अक्सर सुबह जंगल की तरफ जाता था और शाम को घर आ जाता था | मृतक शनिवार की सुबह 7 बजे घर से निकला था जो शाम तक घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे कि आज शाम उसकी पेड़ से लटकता शव मिला|घटना का पता चलते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे| मृतक के 4 लड़की व एक लड़का है| जिसमें दो लड़कियों का विवाह उसने कर दिया है|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button