Crime

तेजआंधी- वर्षा के बीच सड़क पर पेड़ गिरा ,दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

चंदौली। वर्षा संग तेज आंधी के चलते आज पूर्वांचल के कई इलाकों से जनधन के हानि की खबरें मिलती रही। इसी क्रम में आज चंदौली जनपद के चकियां इलाके में एक पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह बारिश संग तेज आंधी आने से सड़क किनारे लगा पेड़ अचानक धराशाई हो गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे दो बाइक सवार युवक पेड़ की चपेट में आ गये बाद में दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि इस घटना में पहले युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। लाल शर्ट व सफेद पैंट पहने युवक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

बताया गया कि पेड़ गिरने के दौरान वहा से गुजर रहे दो बाइक सवार युवक चपेट में आ गये। जिसमें एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे घायल युवक को जिलासंयुक्त चिकित्सालय भेजा।उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी ह मौत हो गई। चकिया क्षेत्र के सिंकन्दरपुर गोलिया पेट्रोल पंप के समीप का मामला बताया गया । गाड़ी नंबर के आधार पर चकिया पुलिस परिजनों को सूचित करने में जुटी थी। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button