
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बेदी गांव निवासिनी एक 16 वर्षीय छात्रा स्कूल से घर जाने के लिए निकली और देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद चिंतित परिजन ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस छात्रा को खोजने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासिनी कक्षा 11की छात्रा कल सुबह 9 बजे घर से साइकिल द्वारा स्कूल के लिए निकली और सातों महुआ में साइकिल खड़ी कर रोज की तरह आटो से हरहुआ स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ने चली गयी। दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह स्कूल से घर के लिए निकली लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। किसी अनहोनी की आशंका में अब परिजन बेहद परेशान है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


