
नोट भरी कार में लगी आग तो नोटो का बंडल सड़क पर फेंक लगे भागने ,1.74 करोड़ के अधजले नोट बरामद
बनारस से मुम्बई जा रहे तीन गिरफ्तार
वाराणसी। काशी के स्वर्ण कारोबारी का करोड़ो रूपये लेकर जा रहे कर्मचारियों की कार में आग लगी तो नोटों का बंडल सड़क पर फेंक भाग रहे तीन लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि एमपी के सिवनी में बनारस से मुंबई जा रहे कार सवार तीन लोग 1.74 करोड़ रुपयों के साथ गिरफ्तार हुए हैं। यह गिरफ्तारी सोमवार को हुई उस वक्त हुई तो तीनों नोट सड़क पर फेंक भागने लगे। बताया गया कि तीनों एक सोना व्यापारी के निर्देश पर भारी भरकम नगदी लेकर मुंबई जा रहे थे। कार में आग लगने के बाद नोटों के बंडल बाहर गिरने पर पुलिस ने उनका पीछा कर तीनों को गिरफ्तार किया।
कार से 1.87 लाख के अधजले नोट भी बरामद हुए हैं। ये रुपये कार की सीट के नीचे और बोनट में छिपाकर रखे गए थे। सिवनी के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुनील वर्मा, ग्यास बाबू और हरिओम यादव के रूप में हुई है। व्यापारी का बनारस और मुंबई में भी कार्यालय है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुनील वर्मा, ग्यास बाबू और हरिओम यादव के रूप में हुई है। व्यापारी का बनारस और मुंबई में कार्यालय भी है। मुंबई से सोना बनारस और सोने के बदले बनारस से नकदी मुंबई भेजी जाती है। बताया गया कि रविवार शाम सिवनी से नागपुर राजमार्ग पर इंजन गरम होने से संभवत: शार्ट सर्किट के कारण चलती कार में आग लग गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही तीनों ने बोनट खोलकर नोटों के बंडल बाहर निकाले तो 500-500 के अधजले नोट तेज हवा के साथ सड़क पर बिखर गए। प्रतीक ने बताया कि पकड़े जाने से डर से तीनों अधजले नोटों को मौके पर छोड़कर नागपुर होते हुए मुंबई भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर कुरई के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


