UP Live

नौंवी का छात्र बना एक दिन का  कोतवाल ,समझी पुलिस की  कार्यप्रणाली

दुद्धी,सोनभद्र – पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर कुछ स्कूली छात्रों को कोतवाली में पुलिस की कार्य प्रणाली समझाई गयी। उनमें से कक्षा 9 के एक छात्र छात्र को एक दिन का कोतवाल बनाया गया।हालांकि इस दौरान कोई समस्याएं सामने नही आयी।जिससे कि एक दिन के कोतवाल बने बालक को पुलिस की कार्यप्रणाली का अनुभव मिले।
एसएचओ बने बालक को  कोतवाली का दफ्तर ,कम्प्यूटर रूम ,मुकदमा लिखने का तरीका  बतलाया गया ।एसएचओ बने बालक द्वारा  कस्बे की  पेट्रोलिंग किया गया और कस्बे की शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके बाद  112 का प्रभारी भी बनाया गया।थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली समझाई गयी व कोतवाली में बने हवालात भी दिखाया गया ।रजिस्टर 4 व रजिस्टर 8 को भी अवलोकन कराया गया| इस दौरान सीओ राम आशीष यादव , प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ,एसएसआई वंशनरायन यादव ,एसआई संतोष सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button