Varanasi

वाराणसी में 350 बीघा में बनेगा विशाल ‘शहरी वन’, तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण

वाराणसी के सुजाबाद-डोमरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 350 बीघा में विशाल शहरी वन विकसित किया जा रहा है। एक मार्च को तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण होगा। मियावाकी तकनीक, औषधीय खेती और फलदार वृक्षों के संगम से यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक स्वावलंबन का मॉडल बनेगी। गंगा तट की सुरक्षा, ऑक्सीजन बैंक निर्माण और पांच वर्षों में 19.80 करोड़ रुपये राजस्व इसका प्रमुख लक्ष्य है।

  • सुजाबाद-डोमरी क्षेत्र में मियावाकी तकनीक से विकसित होगा आत्मनिर्भर इको-सिस्टम, पांच वर्षों में 19.80 करोड़ राजस्व का अनुमान

वाराणसी : काशी की पवित्र धरती पर पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की तैयारी है। नगर निगम द्वारा सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में एक विशाल ‘शहरी वन’ का विकास किया जा रहा है। सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में 350 बीघा में विकसित होने वाला शहरी वन’ न केवल शहर की आबोहवा को शुद्ध करेगा, बल्कि आर्थिक स्वावलंबन का नया मॉडल भी बनेगा। मियावाकी पद्धति और आधुनिक तकनीकों के संगम से एक मार्च को यहां तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण कर शहरी वन’ का शुभारंभ किया जाएगा । यह परियोजना न केवल गंगा के किनारों को मजबूती देगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक शुद्ध ऑक्सीजन बैंक के रूप में कार्य करेगी।

सिगरा स्थित नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में ये जानकारी महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से दी । उन्होंने बताया कि ​इस प्रोजेक्ट के लिए मध्यप्रदेश की एमबीके नामक संस्था से एक समझौता किया गया है जो तीसरे वर्ष से ही निगम को दो करोड़ रुपये देगी । वहीं सातवें वर्ष तक पहुंचते-पहुंचते सात करोड़ रुपये वार्षिक तक होने की संभावना है। यहां मियावाकी तकनीक के साथ-साथ औषधीय पौधों (आयुर्वेद) और फूलों की खेती का भी अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यह केवल एक बगीचा नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर इको-सिस्टम है। यहां मियावाकी वन के साथ-साथ फलों के बाग, आयुर्वेद की खेती और फूलों की खेती का अद्भुत समन्वय है।

स्मार्ट सिंचाई: भीषण गर्मी (मार्च-जून) में पौधों की प्यास बुझाने के लिए सप्ताह में तीन बार 45 मिनट की विशेष सिंचाई का शेड्यूल तय किया गया है।

​विविधता: इस वन में बाँस, कचनार, महुआ, और हरसिंगार जैसे कुल 27 प्रकार के देशी पेड़ शामिल हैं।

आर्थिक लाभ: परियोजना के तीसरे वर्ष आम, अमरूद, पपीता, अनार जैसे फलदार पेड़ो और अश्वगंधा, शतावरी, गिलोय और एलोवेरा जैसे औषधीय पौधों तथा गुलाब, चमेली और पारिजात (हरसिंगार) के फूलों से राजस्व मिलना शुरू हो जाएगा । ऐसे में तीसरे वर्ष निगम को दो करोड़ रुपये मिलेगा । वहीं पांचवें वर्ष पांच करोड़, , छ्ठे वर्ष छ्ह करोड़ तथा सातवें वर्ष तक सात करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

सिंचाई के लिए यहां पांच बोरवेल स्थापित किए गए हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि भीषण गर्मी (मार्च-जून) के दौरान भी पौधों को सप्ताह में 3 बार उचित नमी मिलती रहे।

मार्च में ही परियोजना का शुभारंभ क्यों

विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च का प्रथम सप्ताह इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सबसे अनुकूल है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक और भौगोलिक कारण हैं। मानसून आने से पहले पौधों को रोपित करने से उनकी जड़ों को जमने का पूरा समय मिल जाता है, जिससे उनके जीवित रहने की दर (Survival Rate) काफी बढ़ जाती है।

​मिट्टी का कटाव: गंगा तट पर स्थित होने के कारण यहां मिट्टी के कटाव का खतरा रहता है। बरसात से पहले फैली जड़ें मिट्टी को बांधकर कटाव रोकने में सुरक्षा चक्र का काम करेंगी।

अनुकूलन : अप्रैल-मई की भीषण गर्मी शुरू होने से पहले पौधे नए वातावरण में ढल जाते हैं।

प्रजातियों का चयन: यहां शीशम और अर्जुन जैसी प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई है, जो नदी किनारे के वातावरण और अस्थायी जलभराव को सहने में सक्षम हैं।

आंकड़ों में परियोजना की एक झलक

पाइपलाइन का जाल: 10,827} मीटर
​आधुनिक सिंचाई: 360 रेन गन स्प्रिंकलर
​कुल अनुमानित आय: 19.80 करोड़ रुपये (5 वर्षों में)
​सिंचाई नेटवर्क 10827 मीटर पाइपलाइन और 10 बोरवेल
तकनीकी उपकरण 360 तक ‘रेन गन’ स्प्रिंकलर सिस्टम
चार किलोमीटर पाथवे
अनुमानित राजस्व 19.80 करोड़ (पांच वर्षों में)
पौधे की श्रेणी का मुख्य विवरण
​1. छायादार और वन प्रजातियां
​शीशम: 35,171
​सागौन: 14,371
​अर्जुन: 13,671
​सप्तपर्णी: 13,071
​बाँस: 12,371
​पीपल: 11,421
​महुआ: 10,771
​शीशम (हाइब्रिड): 14,071
​महोगनी: 11,021
​बकैन: 9,971
​चिलबिल: 8,371
​कैजुराइना/झाऊ: 7,371
​चितवन: 6,071
​2. फलदार वृक्ष
​अमरूद: 24,121
​आम: 19,421
​अनार: 14,771
​शहतूत: 12,771
​नींबू: 10,371
​करौंदा: 8,071
​बेल: 3,971
​3. फूलों वाले और सजावटी पौधे
​कचनार: 11,771
​चाँदनी: 9,371
​गुड़हल: 9,071
​हरसिंगार/पारिजात: 7,771
​बोतल ब्रश: 7,071
​मनोकामिनी: 6,371
​एलिका: 4,821
​जंगल जलेबी: 7,022
​कुल योग: 3,17,120

सिंगापुर-जापान दौरे में यूपी को 4 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button