Crime

आईएसआईएस से संबंध रखने वाला शातिर गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (यूपीएटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से संबंध रखने वाले एक शातिर युवक को बुधवार को अलीगढ़ जिले से गिरफ्तार किया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एटीएस को इनपुट मिल रहे थे कि कुछ लोग आईएसआईएस की शपथ लेकर देश विरोधी गतिविधियों के साथ अवैध गतिविधियां चला रहे हैं। इस सिलसिले में पिछले साल तीन नवंबर को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत लखनऊ के एटीएस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button