जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के थाना मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित बारी गांव नेवादा में एक आरा मशीन संचालक की हत्या कर भागे बदमाशों में से एक को पुलिस ने मात्र छह घंटे बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
बताया जा रहा है कि गुरूवार शाम अपनी आरा मशीन के पास खड़े जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डु (45) निवासी बारी गांव नेवादा पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से गोलू यादव हड़बड़ाहट में गिर गया और गोली की आवाज सुन मौके पर जुटे ग्रामीणों से उसे पकडकर मारा और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त पड़ोसी गांव महमदपुर निवासी के रूप में हुई है। (वार्ता)



