
बिल्थरारोड में मिले दो कोरोना पाॅजिटीव, मचा हड़कंप
गांव में हुई बैरिकेटिंग, प्रशासन ने कराया सेनेटराइज्ड
विजय बक्सरी
बिल्थरारोड (बलिया)ः गैर प्रांत से बिल्थरारोड लौटे दो और व्यक्ति का कोविड-19 जांच रिपोर्ट शनिवार को पाॅजिटीव आने से क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। आनन-फानन में गांव पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने दोनों गांवों में बैरिकेटिंग कराया। 63 वर्षीय व्यक्ति सेमरी गांव का बताया जा रहा है। जो सूरत से 11 मई को ट्रक से घर लौटा था और अपने घर पर ही होम कोरोंटाइन था। जबकि दूसरा 34 वर्षीय युवक पास के ही मोहम्मदपुर गांव का है। जो दिल्ली से घोसी होते हुए घर लौटा था और गांव के प्राथमिक स्कूल पर कोरोंटाइन था। दोनों ही जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के निवासी है। सीयर ब्लाक के बीडीओ विनय वर्मा ने बताया कि सेमरी गांव में 63 वर्षीय व्यक्ति में बीमारी के लक्षण के आधार पर गत 1 जून को स्वैब सैंपल लिया गया था और वह होम कोरोंटाइन ही था। जिसके परिवार में तीन अन्य सदस्य भी है। जबकि दूसरा स्कूल पर कोरोंटाइन था। दोनों गांवों के प्रभावित इलाकों को सेनेटराइज्ड कर दिया गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में बैरिकेटिंग कर दिया गया है। ताकि अन्य लोगों की आवाजाही न हो सके। तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेमरी गांव के 63 वर्षीय कोरोना पाॅजिटीव को आजमगढ़ भेजा जायेगा। जबकि 34 वर्षीय युवक को जिला मुख्यालय पर भेजा जायेगा। जिसकी देर शाम तक तैयारी जारी थी।




