Breaking News

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बरहज देवरिया । समाजवादी पार्टी बरहज का प्रतिनिधिमंडल अब्दुल खालिक व राजन गुप्ता भुर्जी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को जनता के हितो को ध्यान मे रख कर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे प्रमुख मांग तीन माह का बिजली बिल पूरी तरह माफ हो, तीन महीने की समस्त स्कूलों की फीस माफ किया जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए तथा ओलावृष्टि भारी बारिश से हुए नुकसान की छतिपूर्ति की जाए, दूसरे राज्यो से आए हुए कामगार मजदूरों का उचित देखभाल किया जाए, बढ़ती हुई बेरोजगारी पर सरकार अंकुश लगाए,
बरहज करुअना मार्ग को तत्काल बनवाया जाए, इसी क्रम में अब्दुल खालिक ने कहा कि सरकार को जनहित के प्रत्येक मामले में आगे आना चाहिए, भाजपा सरकार किसानों के साथ छल किया है एक अोर समर्थन मूल्य बढ़ाने का नाटक किया तो दूसरी तरफ डीजल और गैस के दाम बढ़ा दिए।

राजन गुप्ता भुर्जी ने कहा सरकार को गरीब मजदूर असहाय किसान बेरोजगारों अभिभावकों और आम जनता के बारे में सोचना चाहिए हमारी सरकार से आग्रह है कि समस्त मांगो को पूरा करें , महामारी का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है गांव की स्थिति खराब होती जा रही है स्वास्थ व्यवस्था का बिलकुल ही ध्यान नहीं दिया जा रहा, हमारी सरकार से मांग है कि गांव हो या शहर हो, माक्स , सैनिटाइजर प्रत्येक व्यक्ति को मिले । भाजपा नेतृत्व को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसान खेतों में खून पसीना बहाकर हमारे लिए अन्न उपजाता है वह उदासीन हुआ तो भुखमरी के हालात पैदा हो जाएंगे । भाजपा सरकार और उसकी गरीब किसान विरोधी नीतियाँ ही इसके लिए जिम्मेदार होगी गजानंद विश्वकर्मा ने कहा वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है इस दौरान छोटे लाल सोनकर जयराम यादव राजेश निषाद ने सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए अपने मांग पत्र को उपजिलाधिकारी बरहज को सौंपा।

Related Articles

Back to top button