Breaking News

सदन की बैठक में स्थानीय लोगों को दुकान आवंटित करने का निर्णय लिया गया

नगर पालिका परिषद महराजगंज की २६ वीं बोर्ड की बैठक सम्पन्न

महाराजगंज। आज नगर पालिका परिषद महराजगंज में २६ वीं बोर्ड की बैठक नपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कारनिवस मार्केट में बन रहे दुकानों के आवंटन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिये जाने पर निर्णय लिया गया।
बैठक में पिछली कार्रवाई को प्रधान लिपिक मु.शमीम खान द्वारा सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,अपर उपजिलाधिकारी सदर/प्रभारी ईओ अविनाश कुमार की उपस्थिति में पढ़ कर सुनाया गया। पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गयी और नये एजेंडे के अनुसार बोर्ड मीटिंग की कार्रवाई शुरू की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कारनिवस मार्केट में बन रहे दुकानों के आवंटन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिया जाय एवं धरोहर धनराशि ३ लाख रूपये प्रति दुकान एवं किराया एक हजार प्रति दुकान प्रति माह देना होगा। साथ ही बिजली का बिल दुकानदार स्वयं देगा। खाली जमीनों पर आवंटन कर भाड़ा लिया जायेगा। बाद में दुकान बनाकर दिया जायेगा। नगर क्षेत्र के जमीनों को सुरक्षित रखने के लिये एक रिटायर्ड लेखपाल को रखा जाये।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजियां द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि नगर के चारों शमशान घाट पर शंकर जी की मूर्ति स्थापित किया जाय। नगर क्षेत्र में जलकल कनेक्शन की जांच कराकर अवैध कनेक्शन को काटा जाये या जबसे कनेक्शन लिये है तबसे जलमूल्य जमा करें।
नगर क्षेत्र में सम्मिलित नये ग्रामों की बंजर/आबादी की जमीनों पर बहुत तेजी से अवैध रूप से कब्जे किये जा रहे है। जिसकी जांच कराकर उपजिलाधिकारी सदर को सीमांकन/अवैध कब्जा हटाने हेतु पत्र भेजा जाय। सम्मिलित किये गये सभी गांवों के पोखरियों का सर्वे कराया जाय। प्रदीप गौड़ ने प्रस्ताव रखा कि लोहिया नगर में चिउरहा रोड का मरम्मत कराया जाय। नगर क्षेत्र के सभी पोखरियों का सीमांकन कराकर अवैध कब्जे से मुक्त किया जाये।
सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि डम्पिंग ग्राउण्ड स्थल चिन्हित है अगया में उसे सीमांकन कराकर बाउण्ड्रीवाल कराया जाय। बैठक में सभासद शत्रुध्र प्रसाद, रामप्रीत, श्रीमती संगीता,गामा मद्धेशिया,अनिल वर्मा,राजकुमार,सिद्धार्थनाथ शुक्ल,अमितेश कुमार गुप्त, श्रीमती प्रीति सिंह,राजीव कुमार, मुरली मनोहर,ईश्वरचन्द्र,श्रीमती नेहा यादव,रामबेलास यादव, श्रीमती उर्मिला देवी,महेन्द्र, संतोष पटेल,राघवेन्द्र मिश्र, लालजी गुप्त,श्रीमती धर्मा देवी,श्रीमती चन्द्रकला, रीता यादव, प्रदीप गौंड, सिनोद कुमार, श्रीमती शशि शुक्ला,विनोद कुमार जायसवाल कैशियर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button