State

हैदराबाद में अमित शाह के काफिले के गुजरने के दौरान सुरक्षा में चूक

हैदराबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को उनके सुरक्षाकर्मियों ने हैदराबाद के बेगमपेट के निकट शनिवार को होटल के प्रवेश द्वार के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का वाहन पार्क करने के कारण कुछ देर के लिए रोक लिया। इसी रास्ते श्री शाह को होटल में प्रवेश करना था। वाहन कथित तौर पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी के नेता का है।श्री शाह को जेड प्लस की सुरक्षा प्राप्त है। वह शनिवार को परेड मैदान में हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम से शहर में हैं।

इस घटना को कथित सुरक्षा उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में रास्ता साफ होना मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का एक महत्वपूर्ण पहलू है।बताया गया है कि सुरक्षाकर्मियों ने उस वाहन की पिछली खिड़की का शीशा तोड़ दिया जिससे कथित तौर पर गृह मंत्री के काफिले का रास्ता अवरुद्ध हो गया। आला पुलिस अधिकारी सुरक्षा में चूक की इस घटना की जांच कर रहे हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button