State

हजारीबाग के शिवानी नदी में पलटी बस, सात की मौत, 45 घायल

रांची : झारखंड मेंगिरिडीह से रांची जा रही शिवा नामक बस आज हजारीबाग जिले के टाटीझरिया के सेवाने नदी में पलट गयी है जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 45 लोग घायल हो गए। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। । इनमें से एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी थी और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शिवा नामक बस गिरिडीह से रांची जा रही थी और इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर एन एच-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी में बस पलट गयी। इस बस में 52 लोग सवार थे।सूत्रों ने बताया कि बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकाला गया है ।कई लोग वाहन में फंसे हुए थे।इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे तभी दुर्घटना हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button