
बरहज मे मिला कोरोना पाँजिटिव मरीज, इलाके को किया गया सील
बरहज, देवरिया । कोरोना वायरस का प्रकोप अब दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है, देवरिया मे कोरोना मरीजो की संख्या बढती ही जा रही है, देवरिया जिले मे कोरोना पाँजिटिव मरीजो की संख्या अब 120 हो गयी है। आज बरहज नगर पालिका परिषद के गौरा वार्ड मे एक कोरोना पाँजिटिव मिला, यह मरीज कुछ दिन पहले ही यह दिल्ली से आया है। इस मरीज का जांच रिपोर्ट पाँजिटिव मिलने पर प्रशासन और नगर पालिका के कर्मचारियो ने गौरा वार्ड का दौरा करते हुए तुरंत गौरा वार्ड को सील कर दिया एवं पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया, प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद ने सभी नागरिको से अपील किया व कोरोना वायरस को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
अब तक देवरिया मे आज सुबह तक 112 मरीज थे, दोपहर बाद 8 और कोरोना पाँजिटिव मरीजो के मिलने से देवरिया जिले मे कोरोना पाँजिटिव मरीजो की संख्या बढ कर 120 हो गयी है। इन मरीजो मे अधिकांश मरीज प्रवासी मजदूर है जो मुम्बई, दिल्ली, गुजरात या अन्य प्रदेशो से आए है। बरहज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उमेश सिंह “विशेन”, अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा देवरिया के जिला अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, समाजसेवी अनूप मद्धेशिया, रेलवे वोर्ड के सदस्य अमरेन्द्र गुप्ता सहित नगर के सभी वरिष्ठो द्वारा बरहज नगर पालिका की जनता से कोरोना वायरस को लेकर सजग रहने, हमेशा मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहने की अपील कि गयी।




