State

व्हाइटलैंड कंपनी में सीबीआई के छापे, तेजस्वी यादव के शेयर होने की चर्चाएं

बिहार में राजद के पांच नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी

गुरुग्राम । यहां सेक्टर-65 स्थित व्हाइटलैंड कारपोरेशन प्रा. लि. कंपनी के कार्यालय में बुधवार को सीबीआई ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपटी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और वर्तमान में उनके उप-मुख्यमंत्री बेटे तेजस्वी यादव की हिस्सेदारी है। गुरुग्राम के अलावा तेजस्वी यादव के देश में अन्य स्थानों पर भी बुधवार को सीबीआई ने छापेमारी की है। चर्चाएं रही कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में यह छापेमारी की गई है।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित वल्र्ड मार्क इमारत में 10वीं मंजिल पर व्हाइटलैंड कारपोरेशन कार्यालय बना है। बुधवार को यहां सीबीआई टीम ने छापेमारी की। सुबह से शाम तक यहां पर छापेमारी चलती रही। मीडिया के वहां पहुंचने पर कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि आज काम बंद है। लांचिंग की तैयारी हो रही है। हालांकि हकीकत यह थी कि वहां पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही थी। सीबीआई ने सेक्टर-71 में व्हाइटलैंड के एक प्रोजेक्ट पर भी छापेमारी की। ऐसी चर्चाएं रही। वहां पर मॉल निर्माणाधीन है।

बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में यह छापेमारी की गई है। इस प्रॉपर्टी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की हिस्सेदारी बताई जा रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि बुधवार को सीबीआई की छापेमारी दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पटना, मधुबनी और कटीहार में 25 जगहों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की छापेमारी की यह कार्रवाई नौकरी घोटाले के लिए कथित जमीन, अवैध खनन और वसूली की जांच से जुड़ी है।(हि.स.)

बिहार में राजद के पांच नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी

बिहार में एक तरफ महागठबंधन सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पांच नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है।

सीबीआई की टीम ने बिहार में राजद के पांच नेताओं के घर समेत 25 ठिकानों घर छापा मारा है। इनमें दो राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना, एमएलसी सुनील सिंह भी शामिल हैं। टीम गुरुग्राम के एक मॉल भी पहुंची, जो उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बताया जा रहा है। इसे दोजाना की कंपनी बना रही है। इनके अलावा लालू यादव के करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव के घर भी छापा मारा गया है। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है।

सीबीआई की टीम सुबह 8 बजे अबु दोजाना, राजद के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, सांसद फैयाज अहमद और राजद के कोषाध्यक्ष और एमएलसी सुनील सिंह के घर पहुंची। छापे के दौरान सुनील सिंह अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील और उनकी पत्नी ने छापों को बदले की कार्रवाई बताया है। सुनील सिंह ने कहा कि मुझे बाहर कर दिया गया और मेरे घर में घुस गए। वहीं अबु दोजाना के ठिकाने पर अभी छानबीन जारी है। दोजाना की कंपनी उस मॉल का कंस्ट्रक्शन कर रही है, जिसे तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है।इधर, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीबीआई की कार्रवाई पर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि ये फ्लोर टेस्ट के पहले ही नीचता पर आ गए हैं। अपने पोसुआ (पालूत जानवर) को डराने के लिए भेजा है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हम चुप बैठने वाले लोगों में से नहीं हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सौ सुनार की, एक लोहार की।उल्लेखनीय है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने तीन महीने पहले केस दर्ज किया था। इसके बाद राबड़ी आवास पर छापेमारी की गई थी। इसमें तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही गई थी। इस छापेमारी के बाद ही लालू यादव के सबसे करीबी माने जाने वाले भोला यादव को गिरफ्तारी किया गया था। भोला यादव से पूछताछ के बाद सीबीआई की यह कार्रवाई हो रही है।सीबीआई की छापेमारी को लेकर राजद समेत महागठबंधन की सभी पार्टियां भाजपा पर हमलावर हो गयी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे छापेमारी से जुड़े हर प्रश्न का जवाब सदन में देंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button