State

आतंकियों ने की कश्मीरी हिन्दू भाइयों पर गोलीबारी, एक की मौत

शोपियां । दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चोटिगम इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों ने कश्मीरी हिन्दू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके भाई को घायल कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए। पुलिस तथा अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू कर किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां के चोटिगम इलाके में एक सेब के बाग में काम कर रहे कश्मीरी दो हिन्दू भाइयों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में कश्मीरी हिन्दू सुनील कुमार पुत्र अर्जुन नाथ की मौत हो गई, जबकि उसका भाई पिंटू कुमार घायल हो गया। पिंटू को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button