State

बस और कार की टक्कर में चार कावड़ियों की मौत

बिजनौर । जिले के मंडावली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुस्सेपुर के पास रविवार को एक जनरथ बस और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस के मुताबिक आज सुबह रुहेलखंड डिपो की जनरथ बस नजीबाबाद की ओर से होते हुए भागूवाला की तरफ जा रही थी। अभी वह मंडावली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुस्सेपुर के निकट पहुंची ही थी कि उसकी टक्कर एक कार से हो गई। इसमें कार में सवार फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर कस्बा निवासी पवन (28), सुमित (16), मंजीत (17), अशोक कुमार (25), धर्मेंद्र (25), रोहित (21), सच्चिदानंद (18) और महेशपुर निवासी अमित (27) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इनमें पवन, सुमित, मंजीत और अशोक की मौत हो गई जबकि डॉक्टरों ने अन्य चार घायलों को मेरठ रेफर कर दिया।पुलिस को जांच में यह पता चला है कि ये सभी कांवड़िये हैं और शुक्रवार को कार से हरिद्वार जल लेने गए थे। कार रोहित चला रहा था। शनिवार को तड़के लौटते वक्त बिजनौर के गांव मुस्सेपुर के पास आज सुबह उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने बिजनौर और इटावा के सड़क हादसों में लोगों की मृत्यु व्यक्त किया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। (हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button