Crime

कुशीनगर पुलिस से मुठभेड़ में बिहार के कटिहार गैंग का बदमाश गिरफ्तार

कुशीनगर । कुशीनगर पुलिस ने बदमाशों के बीच शुक्रवार देररात हुई मुठभेड़ में बिहार के कटिहार गैंग के अंतरराज्यीय गुर्गा को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में यह बदमाश जख्मी हो गया है। बदमाश से एक तमंचा, एक पिस्टल मय कारतूस, चोरी की बाइक, नकदी बरामद की गई है। बदमाश के ऊपर गोरखपुर, कुशीनगर और पटना में छह मुकदमे दर्ज हैं। अहिरौली थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई एक मुठभेड़ में यह बदमाश फरार हो गया था। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बिहार के नया टोला थाना कोड़ा जनपद कटिहार के अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है। जायसवाल ने बताया कि थाना अहिरौली बाजार पुलिस को बदमाश के क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। बदमाश लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा कर चेकिंग की। 28 अप्रैल की रात यह बदमाश मुठभेड़ में फरार हो गया था। पुलिस इसके पीछे लगी थी। देररात बदमाश के छिपने के स्थान पर पुलिस ने दबिश दी तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button