देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 78हजार पार हुई, 24 घंटे में 134 मौतें और 3722 नए केस
नई दिल्ली, । भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने को है, बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 78003 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 2549 लोगों की मौत भी हो चुकी है।



