Breaking News

उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर 18-19 मार्च को अवकाश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के अवसर पर 18 मार्च के साथ ही 19 को भी होली की छुट्टी घोषित कर दी है। शासन की तरफ से जारी शासनादेश में कहा गया है कि 18 मार्च को होली के अवसर पर पहले से ही अवकाश घोषित था लेकिन उप्र में 19 को भी होली मनाई जाएगी। लिहाजा सरकार ने 18 के साथ ही 19 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे राज्य कर्मचारियों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिल जाएगा। शिक्षा समेत ज्यादातर विभागों में 17 को भी अवकाश है। ऐसे में उन विभागों के कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश और 20 मार्च को रविवार होने से चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button