Breaking News

अलग-अलग ट्रेन दुर्घटना में दो वर्षीय मासूम सहित तीन की मौत

जौनपुर  । बक्शा थाना अंतर्गत शुक्रवार को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई ट्रेन दुर्घटना में दो वर्षीय मासूम बालक सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के समीप ढेरापुर गांव निवासी किशनचन्द राव का 2 वर्षीय बालक आयुष कुमार राव शुक्रवार दिन में 10 बजे के करीब खेलते-खेलते रेलवे लाइन के करीब पहुँच गया। उसी दौरान रेल पटरी से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रेन के हवा के झोंके से बालक दूर जा गिरा। बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना कोहड़ा सुल्तानपुर गांव निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद हफीज साइकिल लेकर घर से दोपहर 1 बजे निकला। हफीज लखौवा गांव स्थित रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक की पत्नी रुबीना बानो को चली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक एक बेटी दो बेटे का पिता था। तीसरी घटना शाम चार बजे बेलापार गांव के समीप करतिहा गांव निवासी 36 वर्षीय राजमणि बिंद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button