
सदर सांसद ने किया कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन
देवरिया। 27 फरवरी रविवार को 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देवरिया आगमन को लेकर शुक्रवार को सोन्दा,सोनूघाट के पास कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन देवरिया सदर सांसद के हाथों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ।सांसद के हाथों कार्यक्रम स्थल का विधिवत पूजन संस्कृत पाठशाला के आचार्यो के द्वारा कराया गया।इसके बाद सदर सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम देवरिया में ऐतिहासिक होने जा रहा है।कार्यक्रम में लगभग 10 लाख लोग पहुचे इसके लिये सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करें।देवरिया की जनता प्रधानमंत्री मोदी के लिये कितनी महत्वपूर्ण है कि वह स्वयं 27 फरवरी को यहा मिलने आ रहे है।रैली को सफल बनाने के लिये जिस कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका ईमानदारी से पालन करे और रैली को ऐतिहासिक बनाने में सहयोगी बने।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि रैली में पार्किंग,पानी, सुरक्षा,कार्यक्रम स्थल सज्जा,मीडिया,वाहन व्यवस्था सभी की जिम्मेदारी जिम्मेदार कार्यकर्ताओ को दी गयी है,वे सभी कार्यकर्ता रैली के संपन्न होने अपने काम को पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।रैली स्थल पर हेलिपैड,मंच,पार्किंग,10 लाख लोगो के बैठने की व्यवस्था,शौचालय,पानी आदि की व्यवस्था युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
इस दौरान दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,नपाध्यक्ष अलका सिंह,अरुण सिंह,अजय शाही,अजय कुमार दूबे, प्रमोद शाही,रमेश सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,राजेश मिश्रा,रामदास मिश्रा,अंगद तिवारी,छठठे लाल निगम,सुनील सिंह, तेजबहादुर पाल, नीरज शाही,पवन मिश्रा, सुरेश तिवारी,सजल झा, राकेश शुक्ला, निर्मला द्विवेदी, अरविन्द पाण्डेय, रविन्द्र कौशल किशोर,अजय उपाध्याय,सुधांशू रंजन मिश्रा, मनमोहन सिंह,ओमकार मिश्रा आदि रहे।



