National

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 63 हजार के करीब हुई, अब तक 2,109 की मौत

कोविड-19 से निपटने में मदद के लिए राज्यों को भेजी जा रही केंद्रीय टीम

नई दिल्ली, । भारत में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे है। पिछले कई दिनों से रोजाना तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, 2109 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है। कोरोना मरीजों की संख्या 62,939 पहुंच चुकी है। दिल्ली में 6,542 कोरोना के मरीज हैं, जिसमें से 68 की मौत हुई है। वहीं, 2020 लोग ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या देश में 62,939 पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और कुल मौतों की संख्या 2109 है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उन 10 राज्यों में केंद्रीय टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया जहां कोविड-19 के मामले अधिक मामले मामले देखे गए हैं। ये टीम कोविड-19 के प्रकोप से निपटने में संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य विभागों की सहायता करेंगी।

इस टीम में स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी, एक संयुक्त सचिव स्तर के नोडल अधिकारी और एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम संबंधित राज्यों के जिलों/ शहरों के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम के उपायों के कार्यान्वयन में राज्य के स्वास्थ्य विभाग की मददद करेगी। निम्नलिखित राज्यों में ये टीम भेजी जा रही है: 1. गुजरात 2. तमिलनाडु 3. उत्तर प्रदेश 4. दिल्ली 5. राजस्थान 6. मध्य प्रदेश 7. पंजाब 8. पश्चिम बंगाल 9. आंध्र प्रदेश 10. तेलंगाना .  यह सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की उन 20 केंद्रीय टीमों के अतिरिक्‍त है, जिन्हें अधिक मामलों वाले जिलों में पहले भेजी गई थी। हाल में एक उच्‍चस्‍तरीय टीम को मुंबई में तैनात किया गया था ताकि कोविड-19 से निपटने के लिए तैयारी और प्रबंधन में राज्य के प्रयासों में मदद की जा सके।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button