Breaking News

अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने विजयलक्ष्मी गौतम के पक्ष में किया सलेमपुर में रोड शो

सलेमपुर, देवरिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली भाजपा भोजपुरी के विश्वविख्यात अभिनेता एवम दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार की शाम विधानसभा सलेमपुर की भाजपा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी गौतम के समर्थन में हजारों कार्यकर्ताओ के साथ रोड शो के माध्यम से लोगो से अपील की आगामी 3 मार्च को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयलक्ष्मी को ऐतिहासिक मतो से विजयी बनाकर मोदी और योगी जी को हाथों को मजबूत करे। अपने लाडले अभिनेता को अपने बीच पाकर जनता खुशी से गदगद हो गयी।
मनोज तिवारी ने अपने चाहने वालो को निराश न करते हुए अपने कुछ अति लोकप्रिय गीतों के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने अपने गीत ‘मन्दिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है’ .नगर आगमन पर मझौली मोड़ पर प्रत्याशी विजयलक्ष्मी गौतम ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। हंटर पर सांसद रविन्दर कुशवाहा और विजयलक्ष्मी गौतम के साथ उन्होंने सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जब विजयलक्ष्मी जीतेगी तो ही आदित्यनाथ जी महाराज मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने पूरे सलेमपुर नगर में हंटर पर जनता का अभिवादन किया।

जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,बब्बन सिंह रघुवंशी,वैशाली के विधायक लखेन्द्र पासवान,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह,अशोक पांडेय,अभिषेक जायसवाल,कन्हैया लाल जायसवाल,संजय कुशवाहा,संजय दुबे,कमलेश तिवारी,आशुतोष तिवारी,अजय दुबे वत्स,धनन्जय चतुर्वेदी, अनूप उपाध्याय, जितेंद्र सिंह,रामेश्वर सिंह,लल्लन सिंह,शमशुद्दीन अंसारी,त्रिवेणी गुप्ता, विनय पांडेय,पुनीत शाही,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू,राजू पहाड़ी,अरविंद पांडेय,अतुल मिश्र,विनय तिवारी,राजेश कुशवाहा,अशोक तिवारी,अजय गौतम,त्रिपुणायक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button