Breaking News

शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने धर्मेंद्र

दुद्धी, सोनभद्र– शिक्षा मित्र संघ की ब्लाक स्तरीय सम्पन्न हुई बैठक में संगठन की मजबूती एवं नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। दुद्धी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को दी गई है।इसके अलावा उपाध्यक्ष बुद्धिनारायण सिंह एवं राम कुमार यादव को बनाया गया है। महामंत्री अनिल कुमार तथा उप महामंत्री घनश्याम को बनाया गया है।कोषाध्यक्ष रविशंकर, संगठन मंत्री संजय कुमार तथा प्रेमलाल बने हैं।जबकि संरक्षक मण्डल में विवेक सांडिल और निरंजन कुमार शामिल है।महिला मंडल से ब्लॉक उपाध्यक्ष सीमा सिंह,महामंत्री सुनीता सिंह तथा संगठन मंत्री की जिम्मेदारी कविता यादव को दी गई है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सदैव शिक्षा मित्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button