दिल्ली में महंगाई दर पांच महानगरों में सबसे कम : सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2020-21 में दिल्ली में महंगाई दर पांच महानगरों में सबसे कम रही।श्री सिसोदिया ने शुक्रवार को अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में दिल्ली के लिए मूल्य सूचकांक की वार्षिक रिपोर्ट जारी की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) पर आधारित औसत वार्षिक महंगाई में वृद्धि दर राष्ट्रीय स्तर पर पांच प्रतिशत रही जबकि दिल्ली में ये दर मात्र 3.0 फीसदी रही। कोरोना के दौरान जब पूरे देश में महंगाई दर तेजी से बढ़ी उस दौर में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में महंगाई नहीं बढ़ने दिया।



