Breaking News

लेखपाल कर रहे गरीबों का शोषण- सुरेन्द्र अग्रहरि

जमीन मापी और खसरा के नाम पर हो रही हजारो की वसूली

दुद्धी,सोनभद्र – स्थानीय तहसील के लेखपालों द्वारा गरीबों का शोषण बदस्तूर जारी है, कहीं जमीन नापने के नाम पर तो कही खसरा बनाने के नाम पर तो कही विस्थापित व्यक्तियों को मुआवजा दिलाने के नाम पर शोषण किया जा रहा है।उक्त बातें भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने क्षेत्र भ्रमण से लौटने के बाद कही।उन्होंने कहा कि एक ग्रामीण से जमीन नापने के नाम पर 20 हजार रुपए क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा लिया गया । दुद्धी के ही निवासी राजीव कुमार ने बताया कि खसरा बनाने के नाम पर शुरूआत में 50 हजार की माँग लेखपाल द्वारा की गई।

जल्दी काम करने के नाम पर एक हफ्ते बाद दस हजार रुपए लेकर खसरा बनाया गया। विस्थापितों से भी पैसा लेकर उनके दस्तावेजों को तैयार नहीं किया जा रहा है,जो अनुचित और सरकार की छवि खराब करने की साजिश है।श्री अग्रहरि ने कहा कि यदि दुद्धी तहसील के लेखपाल गरीबो का शोषण बन्द नही करते हैं और अपने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाते हैं तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री जी से की जायेगी।इसके साथ ही भ्रष्ट लेखपालों का कच्चा चिट्ठा खोलकर, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button