Breaking News

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिया एक दिवसीय धरना,सौंपा ज्ञापन

दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता एवं उपाध्यक्ष देवचंद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया गया है।इसके बाद जिला मुख्यालय तथा प्रदेश स्तर पर भी अपनी मांगों को बुलंद करेंगे।

उन्होंने बताया कि धरना करीब 11 बजे शुरू हुआ सायं 4 बजे बी डी ओ अनिल कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त हुआ। 9 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से निधि बढ़ाए जाने, मानदेय दिए जाने,जनता की समस्याओं को सुनने,ब्लॉक आने जाने हेतु भत्ता,10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा,सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस की अनुमति,योजना समिति में स्थान दिए जाने,पेंशन की व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख मांगो का मांग पत्र उत्तर प्रदेश शासन को खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता,उपाध्यक्ष देवचंद यादव,कोषाध्यक्ष महफूज आलम,सचिव विगन सिंह गौड़,विजय यादव,नन्द कुमार, उदय जायसवाल, सुरेश,इंद्रजीत, महेंद्र, भोला सिंह, विनोद कुमार, पूनम देवी,सुचिता देवी,विमला सहित अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button