
जीएसटी पंजीयन कराकर,सरकारी योजनाओं का लें लाभ- विजय पांडेय
वाणिज्य कर अधिकारी ने व्यापारियों संग साझा की जानकारी
दुद्धी, सोनभद्र : वााणिज्य कर अधिकाारी खंड चार सोनभद्र विजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को दुद्धी में सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में चलाये जा रहे जीएसटी पंजीयन अभियान की जानकारी व्यापारियों में साझा की और समय रहते इसका लाभ उठााने की अपील की।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने व्यापारी हित में कई कदम उठाये हैं।
खासकर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश को सर्वाधिक राजस्व प्रदान करने वाले व्यापारी वर्ग को एक विशेष अभियान के तहत जागरुक कर अधिकाधिक पंजीयन कराने के निर्देश विभाग को दिये गए हैं। जिससे कि हर पंजीकृत व्यापारी का विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सके।जिसका व्यापारी द्वारा कोई प्रीमियम विभाग को देय नही है।दुर्भाग्यवश किसी के साथ दुर्घटना हुई तो विभाग की ओर से आश्रित परिवार को बीमा की धनराशि 10 लाख रुपये मिल जाती है। जो दुःख की घड़ी में एक बड़ी मदद साबित होती है।
इसके अलावा सरकार द्वारा पंजीकृत व्यापारी को दी जाने वाली दर्जनों फायदे गिनाये। उन्होंने स्वहित में पंजीयन से अब तक वंचित हर छोटे-बड़े व्यापारी से जीएसटी पंजीकरण कराने की अपील की। श्री पांडेय ने अभियान के तहत नगर के बस स्टैंड,अमवार मोड़,म्योरपुर रोड,मेन चौक आदि स्थान पर व्यापारियों संग जानकारी साझा की।
बतादें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने छोटे व्यापारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जीएसटी पंजीयन के लिये जागरुकता अभियान चलाया है।जिसके अंतर्गत वाणिज्य कर विभाग को जगह जगह कैम्प लगाकर व्यापारियों के हित में जीएसटी पंजीयन हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग हर मंगलवार को मंडल स्तर पर मंडलायुक्त द्वारा की जा रही है।
श्री पाण्डेय ने अभियान के तहत गुरुवार को कोन में और शुक्रवार को दुद्धी व विंढमगंज में व्यापारियों संग जानकारी साझा कर पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि शनिवार को रेनुकूट व बीजपुर में अभियान के तहत पंजीयन जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अछैबर नाथ, संतोष जायसवाल, दिनेश कुमार आढ़ती, महेंद्र सिंह, शिबू जायसवाल,अजीत कुमार, विजय कुमार, राजकुमार जायसवाल, अनूप कुमार, विकास मोहन समेत कई व्यापारीगण मौजूद रहे।



