Breaking News

वारंट पर जेल जा रही वृद्धा का अचानक तवियत बिगड़ा, हास्पिटल में भर्ती

महिला कांस्टेबल ने कंधे पर उठाकर वृद्धा को कराया भर्ती

दुद्धी, सोनभद्र- नगर के बस स्टैंड पर बुधवार की शाम जेल ले जायी जा रही एक वृद्धा की अचानक तवियत बिगड़ गयी। महिला अभियुक्त के साथ ड्यूटी में लगी महिला कांस्टेबल स्वाति सचान ने तत्काल दिलेरी दिखाते हुए, वृद्धा को कंधे पर उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।यह वाकया देख सभी महिला कांस्टेबल के साहस व इंसानियत को सराहते नजर आये। इस बाबत करीब 65 वर्षीय वृद्धा सुघरी देवी के पुत्र सागर निवासी म्योरपुर ने बताया कि भाभी के मायके वालों द्वारा 2012 में दहेज एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया था।जो सुलह हो गया था,मगर अचानक मां सुघरी देवी ,पिता लोकनाथ व मेरे ऊपर वारंट हो गया।बुधवार को पुलिस पकड़ लाई और कोर्ट में पेश किया।

जमानत दाखिल न होने पर जेल का ऑर्डर कोर्ट द्वारा दे दिया गया।जेल जाने के लिए बस स्टैंड ज्यों ही पुलिस के जवान पहुंचे की वृद्धा की तवियत अचानक बिगड़ गयी।पुत्र के रहते हुए उसने मां को उठाने की जहमत नही की।तभी आनन फानन में महिला कांस्टेबल सचान ने दिलेरी व इंसानियत का परिचय देते हुए वृद्धा को कंधे पर उठाकर, अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसकी काफी प्रशंसा होती रही।बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव को मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने जमानत दाखिल कराकर,वृद्धा को मुक्त कराने की पहल की।समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज दुद्धी अस्पताल में चल रहा था।

Related Articles

Back to top button