Breaking News

देर आये ; दुरुस्त आये’ की कहावत चरितार्थ करते हुए प्रियंका को पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने के लिए धन्यवाद : सिद्धार्थ नाथ सिंह

लम्बे समय तक इस अभियान का विरोध किया लेकिंग जनता में इसकी लोकप्रियता देख कर किया झाड़ू लगाने का ड्रामा

कांग्रेस के भाई-बहन नाटकबाज़ी के लिए मशहूर: सिद्धार्थ नाथ

लखनऊ, 8 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हो कर झाड़ू लगाने पर स्वागत किया है। उन्होंने कहा देर में ही सही लेकिन प्रियंका को झाड़ू और स्वच्छता की अहमियत पता चल गयी इसके लिए वह धन्यवाद की पात्र हैं।

उन्होंने प्रियंका पर तंज़ करते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री के इस लोकप्रिय अभियान की महत्ता इतनी देर में पता चली। उनको समझना चाहिए कि वैसे उनका ड्रामा जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने झाड़ू पकड़ने का नाटक तब किया है जब कांग्रेस की समस्त उम्मीदों पर पहले ही झाड़ू फिर चुकी है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जबकि पूरा विश्व इतिहास के सबसे स्वच्छ ‘प्रयाग कुम्भ’ की पप्रशंसा कर रहा था और देश भर में इस अभियान को अपना लिया था , उस समय कांग्रेस और उसके नेता इसका मखौल उड़ा रहे थे। अब जब उन्होंने भाजपा और स्वच्छ भारत अभियान की लोकप्रियता देखी तो वह नाटक कर रही हैं। वैसे भी कांग्रेस के भाई-बहन अपनी नाटकबाज़ी के लिए जाने भी जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बस एक दो दिन की बात है और प्रियंका का उत्तर प्रदेश का ‘राजनीतिक पर्यटन’ समाप्त हो जायेगा। फिर देखते हैं कि वह झाड़ू दोबारा उठती हैं अथवा कोई नया ड्रामा ढूँढती हैं।

Related Articles

Back to top button