Breaking News

नही रहे इंसानियत के पुरोधा नगर अभिभावक डॉ. राजकिशोर सिंह, शोक की लहर

दुद्धी, सोनभद्र- इंसानियत के पुरोधा नगर अभिभावक 90 वर्षीय डॉ राजकिशोर सिंह का अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी एवं पूरे सम्मान के साथ कनहर ठेमा नदी के संगम तट पर भारी जनसमूह के बीच किया गया। शुक्रवार की दोपहर उनके आवास से निकली शवयात्रा में जनसमूह उमड़ पड़ा।उनके पार्थिव शरीर को पुष्प गुच्छ से सजे रथ पर रखकर नगर दर्शन कराते हुए, करीब दो बजे अंत्येष्टि स्थल कनहर ठेमा नदी के तट पर पहुंचा।जहां पहले से मौजूद पुलिस के जवानों द्वारा अपने लोक सेनानी के सम्मान में गाड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।उसके बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ.ओमकार सिंह ने मुखाग्नि दी और वे पंचतत्व में विलीन हो गये। इस दौरान दर्जनों विशिष्ट समेत हजारो लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

बतादें कि लोक सेनानी , समाज के प्रखर वक्ता ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर संघचालक, सामाजिक एवं राजनीतिक पुरोधा के रुप में अपनी अमिट छवि छोड़ जाने वाले डॉक्टर श्री सिंह के निधन की खबर सुनते ही शुक्रवार को अल सुबह से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन एवं शोक संवेदना के लिए लोगों का तांता लगा रहा। गुरुवार की रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी व आम जनमानस स्तब्ध रह गया। गुरुवार की रात्रि स्थानीय तहसील प्रांगण में चल रहे रामलीला का मंचन भी रोक दी गयी थी।परिजन उनके इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार अपने कर्मभूमि दुद्धी में करने के लिए वाराणसी से शुक्रवार की अल सुबह दुद्धी पहुंचे। उधर श्री सिंह के निधन पर शुक्रवार की प्रातः 8:45 बजे संकट मोचन मंदिर चौक पर धार्मिक संगठनों , व्यापार मंडल , अधिवक्ता संघ समेत सर्वसमाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रख पुण्य आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की|

इस मौके पर देव नारायण जायसवाल, नंदकिशोर तिवारी, श्याम जी सिंह गौतम, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, जेवीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, नन्दलाल एड., रामलोचन तिवारी एड., डॉ लवकुश, व्यापार मंडल अध्यक्ष अक्षयबर नाथ, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, सदर शमीम अंसारी, फतेह मुहम्मद खान, दिनेश आढ़ती, भोला आढ़ती ,कमल कुमार कानू ,दिलीप पांडेय,राफ़े खान, गणेश जौहरी, कमलेश सिंह कमल, अनिल कुमार, विष्णुकांत तिवारी,सुरेंद्र गुप्ता, आलोक अग्रहरि समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button