Breaking News

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण शुरू

व्यवस्थाओं को लेकर ग्राम प्रधानों में दिखी नाराजगी

दुद्धी,सोनभद्र- पंचायती राज विभाग द्वारा हमारी योजना हमारा विकास के तहत शुक्रवार को दुद्धी ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण शुरू हुई ।दुद्धी ब्लॉक के 58 ग्राम प्रधानों को दो बैच में प्रशिक्षण दिया जाना है जिसका आज शुक्रवार को पहला दिन था। पहले दिन राज्य स्तर से नामित ट्रेनर के रूप में प्रवीण सक्सेना व राम नवल प्रजापति तथा पंचायत राज विभाग से राजेश त्रिपाठी ने ओएचपी के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधानों को बताया गया।प्रशिक्षित के लिए आए प्रशिक्षक बारी बारी से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया और कहा कि सरकारी योजनाओं को आम जनता तक सफल रूप से पहुचाने वाले ग्राम प्रधान को सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि गांव का विकास ही देश का विकास हैं और आपलोग विकास की प्रथम कड़ी है जहाँ से विकास शुरू होती हैं।
प्रशिक्षण में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्राम प्रधानों में नाराजगी भी दिखी।प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहे और ब्लॉक में जनरेटर होने के बावजूद भी प्रशिक्षण ले रहे ग्राम प्रधानों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।जिस पर सभी प्रधानों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।उन्होंने कहा कि सरकार हजारों रुपये खर्च करके प्रशिक्षण की व्यवस्था करती हैं लेकिन अधिकारी इसको गम्भीरता से न लेते हुए सिर्फ कोरम पूरा करने में जुटे हुए हैं जिससे प्रशिक्षण सार्थकता सफल होती नही दिख रही हैं।

Related Articles

Back to top button