
श्रीराम की लीला हमें आदर्श जीवन का अनुसरण कराती है- हरिराम चेरो
दुद्धी,सोनभद्र- दुद्धी के सुप्रसिद्ध रामलीला के 171वीं वर्षगांठ पर मंचन का शुभारंभ बुधवार की देर शाम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों ने हनुमान जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं भगवान विष्णु की अनुपम झांकी का आरती पूजन कर किया| विधायक ने कहा कि आज हम रामलीला का शुभारम्भ करने जा रहे है यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि इसी प्रांगण में मंचन के 171वें वर्ष की शुरुवात करने जा रहे है ,भगवान राम हम सब के आदर्श है और हम सब के बीच ही मौजूद हैं हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर अपने जीवन चलितार्थ करना चाहिए|
विशिष्ट अतिथि एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि भगवान राम के आदर्श ही हमें गुरुजनों ,माता पिता ,भाई- बहन ,मित्र आदि रिश्तों के महत्वता को बताते है ,वास्तव में रामायण प्रभु श्री राम के आदर्शों को बताने का अमूल्य साधन है| कल की लीला में कलाकारों द्वारा नारद मोह का मंचन किया गया जिसे देखकर दर्शकों संग अतिथि अविभूत हो गए| अंत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल ने सभी अतिथियों का रामलीला में शामिल होने पर दिल से आभार जताया |
कार्यक्रम का संचालन आलोक अग्रहरि ने किया| इस मौके पर सीओ राम आशीष यादव ,प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी , जेवीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी ,जिला मंत्री भाजपा दिलीप पांडेय दिनेश आढ़ती ,भोला आढ़ती ,दिनेश अग्रहरी , नन्दलाल ,डॉ प्रकाश चंद्र ,राजेन्द्र श्रीवास्तव ,सुरेंद्र गुप्ता , संदीप गुप्ता ,अमरनाथ जायसवाल ,कमल कुमार कानू ,मैनेजर कमलेश सिंह कमल ,पवन सिंह के साथ भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहें|



